Posts

Showing posts with the label Review

Notting Hill

Image
हम समाज के दायरे में बंधे हुए लोग हैं। मानव समाज नाम की कोई एक चीज़ नहीं होती। हर मानव का समाज अलग है, हर समाज के मानव अलग हैं। उनका दूसरे समाज वाले मानव से बहुत ही प्रतिबंधित संपर्क है। राजकुमारी को गरीब नौजवान से प्यार हो जाता है। राजकुमारी अपने प्यार के लिए क्रूर राजा से बगावत करती है, जीतती है। अंत में राजकुमारी और गरीब नौजवान साथ मे खुशी-खुशी रहने लगते हैं। पहली नज़र में कहानी बोरिंग सी दिखती है। मजबूत इकोनॉमिक बैकग्राउण्ड वाली कमजोर और मशहूर एना स्कॉट जब लंदन के नॉटिंग हिल में किताब की दुकान चलाने वाले कमजोर इकोनॉमिक बैकग्राउण्ड वाले मजबूत विलियम थैकर की दुकान में किताब लेने आती तब एक कहानी की शुरुआत होती है। कहानी जिसमें खुशियाँ तलाशते बहुत सारे लोग है। क्रूर समाज है। एना की खुद की क्रूर इनसिक्योरिटी है। राजकुमारी एना को क्रूर राजा एना से लड़ते देखना, अपने इनसिक्योरिटी और dilemma से लड़ते देखना खूबसूरत है। समाज के दायरे को लाँघ प्रतिबंधित संपर्क को साधने की इस कहानी में इमोशन , स्वीट - मोमेंट्स, ह्यूमर और बहुत कुछ है जो जरूर देखने लायक है। नॉटिंग हिल घूमने जरूर जाइए।